सनी लियोन के सेक्सी गाने रेप के लिए उकसाते हैं, राखी सावंत

राखी सावंत को अक्सर उनके बयान और हरकतों के लिए जाना जाता है। इसलिए उनको लोग ड्रामा क्वीन कहते हैं। राखी सावंत ने रेप को लेकर भी विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि, सनी लियोन के सेक्सी गाने रेप के लिए उकसाते हैं। उनके गानों से लोग उत्तेजित होकर लोग आउट ऑफ कंट्रोल हो जाते हैं। जिससे सनी के गानों को भारत में पूरी तरह से बैन कर देना चाहिए था। राखी के इस बयान का लोगों ने काफी विरोध किया था।


कमाल राशिद खान
बॉलीवुड के अभिनेता और प्रोड्यूसर कमाल राशिद खान ने भी अपने सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट से सनी लियोन से रेप कराने वाला ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था कि, वह सनी लियोन के साथ अपना रेप कराना चाहते चाहे फिल्मी परदे पर ही सही। ऐसे में उनके इस मजाक का ​पब्लिक के साथ अभिनेत्री सनी लियोन ने भी विरोध किया था।

सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग अभिनेता और भाईजान की आज करोड़ों फैन फॉलोइंग है। उनके चाहने वाले उनकी हर एक फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन जब सलमान खान ने रेप को लेकर विवादित बयान दिया तो ये बात उनके चाहने वालों को बिल्कुल पसंद नहीं आई। उन्होंने अपनी फिल्म सुल्तान की रिलीज के दौरान कहा था कि, जब वह आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग से बाहर निकलते थे। तो उन्हें रेप का शिकार हुई महिला की तरह महसूस होता था। वे रिंग से बाहर निकलने के बाद सीधे नहीं चल पाते थे। ऐसे में उनके इस बयान का जमकर विरोध हो रहा है।