भाजपा के इस वरिष्ट नेता का अकस्मित हुआ निधन, खबर सुनकर शोक में डूबा पूरा देश व लगा सदमा

भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का 91 साल की उम्र ने निधन हो गया है। उन्होंने भोपाल में एक निजी अस्पताल में 11.24 मिनट पर अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार वे करीब तीन वर्ष से अस्वस्थ्य चल रहे थे।

बता दें कि कैलाश चंद्र जोशी का जन्म 14 जुलाई 1929 को हुआ था। ये भारतीय जनता पार्टी के एक बड़े राजनेता हैं। वे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। कैलाश चंद्र जोशी’ मध्य प्रदेश के प्रथम गैर कॉग्रेसी मुख्यमंत्री थे। 1975 में देश में आपातकाल की घोषणा हुई थी। आपातकाल के बाद साल 1977 में देश में चुनाव हुए थे। मध्य प्रदेश में भी विधानसभा के चुनाव हुए और जनता पार्टी को विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत से जीत मिली थी। 26 जून, 1977 को वह मध्य प्रदेश के 9वें और प्रदेश के पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री बने थे।