सोनिया गांधी ने मोदी सरकार को दिया ये बड़ा सुझाव, कहा गरीबों के लिए…

इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि आज देश के लोगों को कर्ज की नहीं बल्कि पैसे की जरूरत है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज भारत माता रो रही है, वह चुप है।

अपने संबोधन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कोरोना की वजह से आज देश में तूफान आया है, गरीब लोग आहत हैं। मजदूरों को भूखे-प्यासे सड़कों पर चलना पड़ता है। छोटे व्यवसाय रीढ़ हैं, जो बंद हो रहा है। ऐसे में भारत के लोगों को आज कर्ज की नहीं बल्कि पैसे की जरूरत है।

कांग्रेस ने गुरुवार को अपना ऑनलाइन अभियान स्पेकअप कार्यक्रम शुरू किया, जिसमें पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार को प्रवासी मजदूरों के लिए खजाना खोलने का सुझाव दिया।