सीमा पर भारत-चीन के बीच हालात हुए…दोनों देशों की सेना ने …

गलवान घाटी में बनने वाली सड़क पर भी चीन ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद से दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने हो गई है। अमेरिकी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगर भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर युद्ध के होता है तो भारत चीन पर भारी पड़ेगा।

दोनों देशों की सेनाएं गलवान घाटी में गश्त पॉइंट 14 और 15 के पास से हट रही हैं। चीनी सेना दोनों क्षेत्र में 2.5 किलोमीटर तक पीछे हटी है। पेंगोग सो में हिंसक झड़प के बाद से भारत और चीन के बीच तनाव चल रहा है।

पेंगोस सो लेक के पास फिंगर इलाके में भारत की ओर से बनाई जा रही सड़क का चीन ने कड़ा विरोध दर्ज कराया था। कोरोना संकट के बीच चीन ने भारत पर सीमा विवाद को लेकर दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन भारत पीछे हटने वाला नहीं था।

चीन ने बुधवार को कहा कि सीमा पर हालात सामान्य बनाने के उद्देश्य से 6 जून को दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच बातचीत हुई। इसके सकारात्मक नतीजे सामने आते दिख रहे हैं।

इसके आधार पर भारतीय और चीन के सैनिकों ने कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। एक दिन पहले दिल्ली में अधिकारियों ने कहा है कि सैन्य वार्ता के बाद भारती-चीन सीमा विवाद को खत्म करने के लिए पूर्वी लद्दाख के कुछ इलाकों से पीछे हटने का फैसला किया है।