शिल्पा शेट्टी ने किया गणपति पूजन, शेयर की तस्वीरें

शिल्पा ने पिछले साल भी कोरोना प्रोटोकोल का पालन करते हुए गणेश पूजा की थी लेकिन तब उनके पति उनके साथ थे। जबकि इस बार उनके पति पॉर्नोग्राफी केस को लेकर मुश्किलों में है और फिलहाल जेल में हैं।

 

शिल्पा के लिए यह पहला मौका है जब उनके पति उनके साथ नहीं है, ऐसे में उन्हें अकेले ही गणपति पूजन करना पड़ा। उनके साथ उनके दोनों बच्चे नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा ग्राम पर एक पुरानी पिक शेयर की थी जिसमें वे उनके पति और उनकी बहन समिशा शेट्टी नजर आ रही हैं।

इस बार के गणपति पूजन के बाद उन्होंने अपनी और बच्चों की फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा ॐ गन गणपतए नमः! सिद्धिविनायक नमः हमारे गन्नू राजा फिर से वापसी कर चुके हैं। शिल्पा ने इसी के साथ अपने पति राज कुंद्रा के जल्द रिहाई के लिए प्रार्थना की और सबकुछ जल्द ठीक होने की बात कही।

मुंबई में एक बार लोग खाना पीना भूल सकते हैं मगर गणपति को घर लाना नहीं भूलते। कमोबेश यही हाल बॉलीवुड का है जहां हर सितारा गणपति को अपने घर लाना नहीं भूलता। इस समय पूरा महाराष्ट्र गणपति के रंग में रंगा हुआ है ऐसे में शिल्पा शेट्टी ने भी अपने घर गणपति की स्थापना की और विधि विधान से उनका पूजन किया।

शिल्पा बॉलीवुड के उन सेलिब्रिटीज में है जो हर त्योहार बड़े धूम धाम से सेलिब्रेट करती हैं। लेकिन इस बार का गणेशोत्सव उनके लिए सामान्य नहीं है, कारण है उनके पति राज कुंद्रा का उनके साथ ना होना।

पति राज कुंद्रा के जल्द रिहाई के लिए प्रार्थना की और सबकुछ जल्द ठीक होने की बात कही इस बार पति राज कुंद्रा के अलावा उनकी बहन समिशा शेट्टी भी उनके साथ नहीं थी