शिकागो में क्रिसमस के दिन गोली लगने से सात वर्षीय लडक़ी घायल

अमेरिका के शिकागो में क्रिसमस के दिन गोली लगने से सात वर्षीय एक लडक़ी घायल हो गई। शिकागो ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार गोली लगने के बाद लडक़ी को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। घटना उस समय हुई ,जब लडक़ी एक मकान के लिभवग रूम में टीवी देख रही थी। गोली इमारत के बाहर 38 वर्षीय एक व्यक्ति को निशाना बनाकर चलाई गई थी लेकिन गलती से यह मकान की खिडक़ी के अंदर चली गई और लडक़ी को जा लगी।

व्यक्ति के भी पैर में गोली लगी जिसके बाद उसे इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत अब स्थिर है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार दोपहर बाद तक मामले में किसी को हिरासत में नहीं लिया गया था। शिकागो के मेयर लोरी लाईटफुट ने घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को गिरफ्तार करने में पुलिस की मदद करने की लोगों से अपील की है।