तस्वीरों में देखें दुनिया की सबसे भव्य और खूबसूरत मस्जिदें, जानें कहाँ हैं स्थित

रमजान का महीना खत्म होने वाला है और ईद का पर्व आने वाला है। ईद इस्लाम धर्म के सबसे प्रमुख पर्वों में से के है। रमजान के पाक महीने में इस्लाम धर्म को मानने वाले रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। वहीं ईद में भी लोग सुबह की नमाज के बाद एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं। रमजान और ईद के पर्व को मनाने के लिए लोग मस्जिद जाते हैं। वैसे तो देश में कई मस्जिदें हैं, कुछ ऐतिहासिक तो कुछ बेहद भव्य और खूबसूरत हैं। यहां दुनिया की सुंदर और भव्य मस्जिदों के बारे में बताया जा रहा है। अगर आप इन मस्जिदों को देखने नहीं जा पा रहे तो इन सुंदर मस्जिदों की तस्वीर आपका मन बदल सकती हैं और अपनी ओर आकर्षित कर सकती हैं।

शेख लोत्फोल्ला मस्जिद

ईरान के इस्पाहन शहर में स्थित शेख लोत्फोल्ला मस्जिद बेहद खूबसूरत है। इस मस्जिद की नीली नक्काशी इसे दूसरी मस्जिदों से अलग बनाती है। मस्जिद का निर्माण 1602 से 1619 के बीच हुआ।

शेख सैय्यद ग्रैंड मस्जिद

यूएई में मौजूद यह मस्जिद सफेद पत्थरों से तैयार की गई है। यूएई के अबू धाबी में स्थित इस मस्जिद में 82 गुंबद और 1000 खंभे हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा हाथ से बुना कालीन रखा था, जिसे 12000 कारीगरों ने तैयार किया है।

अक्सुनकर मस्जिद

इजिप्ट में 14वां सदी में बनी अक्सुनकर मस्जिद ओटोमन स्टाइल आर्किटेक्चर का नमूना है। कई सारे पत्थरों को एक साथ जोड़कर मस्जिद की नक्काशी की गई है।

ब्लू मस्जिद

इस्तांबुल शहर में सुल्तान अहमद मस्जिद है, जिसे ब्लू मस्जिद कहा जाता है। इसे ओटोमन साम्राज्य के दौरान बनाया गया था। इस मस्जिद के ब्लू टाइल्स को हाथों से पेंट किया था और इसमें 5 गुंबद ,6 मीनार 8 गुंबद छोटे-छोटे हैं