महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रही कोरोना की दूसरी लहर, 24 घंटे में गयी इतने लोगो की जान

इन सभी के बीच बड़ी राहत की खबर यह है कि इस महामारी से 3608 लोग ठीक हुए हैं। इसी के साथ पूरे देश में कोरोनावायरस के कारण पिछले 24 घंटे में 4,01,078 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं तो 4187 लोगों की मौत हुई है।

अब तक एक दिन में कोरोना के कारण हुई यह सबसे अधिक मौतें हैं। जी दरअसल सरकार द्वारा जारी किये गए आज के ताजा आंकड़ों के बाद भारत में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2,18,92,676 पहुंच चुकी है।

इसी के साथ 864 लोगों की मौत हुई है। वही इस महामारी से 82,266 लोग ठीक हो गए हैं। जी दरअसल स्वास्थ्य अधिकारियों ने जो आंकड़े जारी किये हैं उनके अनुसार राज्य में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 50,53,336 हो चुकी है।

इसी के साथ एक्टिव केस 6,28,213 हो गए हैं। वहीं इस महामारी से अब तक 75,277 लोगों की जान चली गई है। इसके अलावा 43,47,592 लोग ठीक हुए हैं।

आप सभी को बता दें कि कोरोना महामारी से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई भी इसकी चपेट में हैं। जी दरअसल मुंबई में बीते 24 घंटे में 2,678 नए केस पाए गए और 62 लोगों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र में कोरोनावायरस की दूसरी लहर तेजी से बढ़ रही है और इस बीच सरकार के साथ ही आम जनता परेशान हैं। आप सभी जानते ही होंगे कि इस महामारी को रोकने के लिए सरकार ने लॉकडाउन के साथ ही कोरोना के नियमों को पालन करने के लिए कई प्रतिबंध लगाये हैं।

ऐसा होने के बाद भी संक्रमण रूक नहीं रहा है। वहीँ कोरोनावायरस को लेकर राज्य सरकार की तरफ से बीते शनिवार को ताजा आंकड़े जारी किये गए हैं। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 53,605 नए केस मिले हैं।