फंड की कमी से जूझती कांग्रेस पार्टी (Congress) ने व 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में 820 करोड रुपया खर्च किया। खुद कांग्रेस पार्टी ने को सौंपी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। चुनाव आयोग के सूत्रों के हवाले यह जानकारी सामने आई है।
सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग को सौंपी रिपोर्ट में बताया है कि साल 2014 के मुकाबले कांग्रेस पार्टी ने इस साल 300 करोड़ अधिक खर्च किया। लोकसभा चुनाव के दौरान 856 करोड़ कांग्रेस को नकदी व चेक के माध्यम से चंदा मिला।
गौर करनेवाली बात है कि 2018-19 में कांग्रेस पार्टी सिर्फ 126 करोड़ फंड जुटा पाई थी। रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस पार्टी ने पब्लिसिटी पर 626 करोड़ व उम्मीदवारों पर 194 करोड खर्च किया।
कुल 86 करोड़ रुपया चुनाव के दौरान हवाई खर्च उम्मीदवारों व स्टार कैम्पेनर पर पार्टी ने खर्च किया। वहीं की हवाई यात्रा पर करीब 40 करोड़ का खर्च किया गया।
हालांकि भाजपा (BJP) ने अब तक लोकसभा में चुनाव खर्च की रिपोर्ट नहीं भेजी है। कांग्रेस पार्टी ने भी देर से रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी है।