रूस ने इस देश को दी परमाणु हमले की चेतावनी, कहा किसी भी वक्त…

चीन ने इस घटनाक्रम को यह कहकर हल्का करने की कोशिश की की मॉस्को पर यह कदम उठाने के लिए दबाव डाला गया है। रूस-चीन संबंधों के जानकार मानते हैं कि आर्कटिक शोधकर्ता पर जासूसी का आरोप क्षेत्र के दोनों देशों के बीच बढ़ते अविश्वास को दिखाता है।

 

लेकिन एक बार फिर बीजिंग और मॉस्को के बीच दरार दिखने लगे हैं। हाल ही में रूस ने अपने एक आर्कटिक रिसर्च पर विश्वासघात का आरोप लगाते हुए कहा कि उसने संवेदनशील जानकारियां चीन को दे दी।

रूस और चीन रिश्तों में 2014 के बाद सुधार हुआ था, जब पश्चिमी देशों की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों की वजह से रूस नए व्यापार और निवेश सहयोगियों की तलाश में पूर्व की ओर देखने को मजबूर हुआ।

रूस और चीन किसी गठजोड़ से बेहद दूर हैं। दोनों देश अमेरिका के खिलाफ कभी-कभी साथ आ जाते हैं। मॉस्को ने हाल ही में बीजिंग को एस-400 सरफेस टु एयर मिसाइल सिस्टम की डिलिवरी को टाल दिया। यह कदम इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ऐसे समय पर उठाया गया जब चीन साउथ चाइना सी पर दावे सहित कई मुद्दों पर घिरा हुआ है।

हाल के भूराजनैतिक घटनाक्रमों ने इसी ओर इशारा किया है। इसके अलावा ने चीन ने आर्कटिक और मध्य एशिया में रूस के प्रभाव को नजरअंदाज किया है और रूस के ‘फार ईस्ट’ क्षेत्र में मजबूती से दावा किया है। रूस ने चीन पर इसके डिफेंस डिजाइन को कॉपी करने का भी

आरोप लगाया है।विशेषज्ञ मानते हैं कि यह प्रतिक्रिया चीन द्वारा रूस के प्रभाव को क्षीण किए जाने का परिणाम है। बीजिंग की राजनीतिक और आर्थिक उन्नति ने रूस को कई लेवल पर चिढ़ाया है।

कुछ लोग मानते हैं कि मॉस्को ने यह चेतावनी अमेरिका को दी है लेकिन दूसरे एक्सपर्ट ताजा हालातों के मद्देनजर इसे चीन के खिलाफ साधा गया निशाना बता रहे हैं।

विस्तारवादी चीन अपने सभी पड़ोसियों से पंगे ले रहा है और रूस के साथ भी उसका टकराव बढ़ रहा है। इस बीच मॉस्को ने कहा है कि वह अपनी जमीन पर किसी मिसाइल हमले को परमाणु हमले की तरह लेगा और इसका जवाब परमाणु हथियारों से देगा।