सोनाक्षी सिन्हा और विवेक अग्निहोत्री की लड़ाई में रंगोली चंदेल ने की एंट्री, बोली:’पेपर का यह…’

कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल  बॉलीवुड के हर मुद्दे पर अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं। कई बार इसकी वजह से उन्हें मुंह की भी खानी पड़ती है लेकिन फिर भी वो अपनी हरकत से बाज नहीं आती हैं। रंगोली चंदेल ने सोनाक्षी सिन्हा और विवेक अग्निहोत्री  के बीच चल रही जुबानी जंग में भी अपनी टांग डाल दी है और डायरेक्टर का पक्ष लिया है।

सोनाक्षी सिन्हा ने ट्वीट में लिखा था कि, ‘मुंबई पुलिस और उद्धव ठाकरे सर ऐसी गलत खबरें फैलाने वालों को कैसे रोका जा सकता है। यह एक जिम्मेदार नागरिक और लॉकडाउन के नियमों का पालन करने वाली महिला पूछ रही है।’

कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने इस जुबानी जंग में कूदते हुए विवेक अग्निहोत्री का पक्ष लिया है और ट्विटर पर लिखा है, ‘पेपर का यह सेक्शन हमेशा फ्रेश तस्वीरें छापने के लिए जाना जाता है। ऐसे में अगर विवेक अग्निहोत्री सर ने यह समझ लिया कि सोनाक्षी सिन्हा शूटिंग कर रही हैं तो इसमें उनकी गलती नहीं है। पेपर को इस तस्वीर को साथ लिखना चाहिए था कि यह थ्रोबैक तस्वीर है।’