मंत्रिमंडल से हटाए गए रमेश पोखरियाल निशंक, वजह जानकर चौक जाएंगे आप

प्रधानमंत्री आवास पहुंचने वालों में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र से राज्यसभा के सदस्य नारायण राणे, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, हरियाणा के सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल, दिल्ली से भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी, उत्तराखंड से सांसद अजय भट्ट, कर्नाटक से सांसद शोभा करंदलाजे, महाराष्ट्र से सांसद प्रीतम मुंडे, अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल, लोक जनशक्ति पार्टी के पारस गुट के पशुपति पारस सहित कुछ अन्य नेता शामिल हैं।

माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे सभी नेता, शाम छह बजे राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में, मंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री के रूप में मई 2019 में 57 मंत्रियों के साथ अपना दूसरा कार्यकाल आरंभ करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल व विस्तार करने वाले हैं।

रमेश पोखरियाल निशंक के अलावा महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबाश्री चौधरी से भी इस्तीफा मांगा गया है। माना जा रहा है कि वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का प्रमोशन हो सकता है और उन्हें सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की कमान सौंपी जा सकती है।

बता दें कि शाम छह बजे मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नए मंत्रियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह होगा। मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार में 19 नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। इसके साथ ही मंत्रिपरिषद की संख्या 53 से बढ़़कर 72 हो जाएगी। कैबिनेट फेरबदल में कुछ मंत्रियों का कद भी बढ़ाया जा सकता है। इनमें प्रमुख नाम नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी का भी चल रहा है।

उत्तराखंड के नैनीताल से सांसद अजय भट्ट भाजपा के कद्दावर नेता हैं। उत्तराखंड में भाजपा में काम करने का उनके पास लंबा अनुभव है। वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

ऐसा माना जाता है कि उन्हें उनकी मेहनत का फल मिला है, क्योंकि उत्तराखंड में भाजपा की जीत में उनका योगदान काफी रहा है। 2019 में वह नैनीताल लोकसभा सीट से जीते थे।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल करने जा रहे हैं। एक ओर जहां नए चेहरों को शामिल किया जा रहा है तो कई पुराने मंत्रियों की छुट्टी भी हो रही है। मोदी कैबिनेट के विस्तार पर फाइनल मुहर से पहले ही केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की छुट्टी हो गई है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेशनन पोखरियाल निशंक को कैबिनेट से हटा दिया गया है। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक, अब उनकी जगह अजय भट्ट को मानव संसाधन विकास मंत्री बनाया जा सकता है।