मोदी सरकार पर प्रियंका ने बोला हमला, कहा :’भाजपा सरकार के लोग सच से इतना डरते क्यों हैं?’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को किसानों के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर हमला बोला। प्रियंका गांधी लगातार मोदी और योगी सरकार पर हमला कर रही हैं।

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा सरकार के लोग सच से इतना डरते क्यों हैं? भाजपा सरकार में किसान लगातार आत्महत्या कर रहे हैं। लेकिन भाजपा सरकार ने किसानों की समस्या सुलझाने की बजाय किसान आत्महत्या की रिपोर्ट से छेड़छाड़ करना और उसे दबाकर रखना ज्यादा सही समझा। अर्थव्यवस्था की स्थिति पर भारत सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देश में सत्ता पर काबिज लोग अपने में ही मस्त हैं, जबकि आम लोग हर मोर्चे पर त्रस्त हैं।