प्रियंका गांधी का बड़ा बयान , कहा 2024 में जुटेंगे…

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि हम और मेहनत के साथ 2024 में जुटेंगे। इसके लिए तैयारियां अभी से शुरू कर दी जाएं। उन्होंने मंगलवार को यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत पांच प्रदेश अध्यक्षों के इस्तीफा मांगे जाने की जानकारी दी। यूपी में कांग्रेस को केवल दो सीटें मिली हैं और कांग्रेस को मात्र 2.33 फीसदी वोट ही मिले हैं।

दिल्ली में आयोजित बैठक में प्रियंका गांधी ने कहा कि हार से उबरते हुए नए सिरे से प्रयास करने होंगे। आप चीजों को नए सिरे से देखिए और आगे बढ़िए। उन्होंने कहा कि हमें पूरी ईमानदारी से इन चुनावों की समीक्षा भी करनी है और आगे की रणनीति भी बनानी है। बैठक में सभी पदाधिकारियों व राष्ट्रीय सचिवों ने एक सुर से प्रियंका गांधी के प्रयासों की प्रशंसा की।

सब पदाधिकारियों ने कहा कि प्रियंका गांधी ने पूरे विधानसभा चुनाव में जनसभाओं व रोड शो का जिम्मा संभाला। उन्होंने पूरी मेहनत लेकिन चुनाव में ध्रुवीकरण के कारण कांग्रेस का प्रदर्शन खराब रहा। सीधी लड़ाई दो पार्टियों के बीच हो गई और जनता भी दो खांचों में बंट गई। लिहाजा कांग्रेस का प्रदर्शन खराब हो गया।