प्रियंका गांधी के इस बयान से मचा हडकंप, कहा हमारे देश में अब सिर्फ…

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ग्रेटर नोएडा में एक निजी कंपनी में अधिकारी गौरव चंदेल की हत्या के पांच दिन बाद रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार पर इस मामले में सुस्त रवैया अपनाने का आरोप लगाया और उसपर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर हमला किया।

प्रियंका गांधी ने कहा कि पुलिस के पास अपराधियों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है।प्रबंधक के पद पर काम करने वाले गौरव चंदेल जी की नोएडा में अपराधियों ने हत्या कर दी थी। लूट-पाट के बाद हुई हत्या में सरकार की कार्रवाई अभी तक ढीली-ढाली ही है।

कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट कर कहा कि मृतक गौरव (39) के परिजनों को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि ‘अगर नोएडा जैसे क्षेत्र में अपराधी इतने सक्रिय हैं तो उत्तर प्रदेश के अन्य क्षेत्रों की स्थिति क्या होगी।’ प्रियंका ने कहा कि डकैती के बाद हत्या के मामले में सरकार की कार्रवाई सुस्त है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी और एक निजी कंपनी में क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव चंदेल की सात जनवरी को उनके घर के पास ही लूट के बाद हत्या कर दी गई थी।