प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर बोला हमला, लगाया ये बड़ा आरोप

इससे पहले भी कांग्रेस महासचिव ने प्रदेश में बढ़ते अपराध के ग्राफ को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस पर सवाल खड़े किये थे। उन्होंने कहा था कि योगी आदित्यनाथ राज में लोगों की सुरक्षा खतरे में है और अपराधियों का मन बढ़ा हुआ है। अगर सरकार और पुलिस प्रशासन जिम्मेदारियों को नहीं समझेगा तो लोगों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित हो सकेगी।

 

प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, “उप्र में कानून व्यवस्था दम तोड़ चुकी है। आम लोगों की जान लेकर अब इसकी मुनादी की जा रही है। घर हो, सड़क हो, ऑफिस हो कोई भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करता।”

उन्होंने कहा कि विक्रम जोशी के बाद अब कानपुर में अपहृत संजीत यादव की हत्या हो गयी। पुलिस सिर्फ मूकदर्शक बनी बैठी है। पहले तो पुलिस ने किडनैपर्स को पैसे दिलवाए और अब उनकी हत्या कर दी गयी। राज्य में एक नया गुंडाराज आया है।

इस जंगलराज में कानून-व्यवस्था गुंडों के सामने सरेंडर कर चुकी है। उन्होंने योगी सरकार से पूछा है कि आखिर इस स्थिति में आमजन खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करेंगे।

उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराध के मामलों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने योगी सरकार को निशाने पर लिया है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उप्र में संगठित अपराध, हत्या, बलात्कार, अपहरण, महिला से अपराध जैसे मामलों ने साबित कर दिया है कि राज्य में जंगलराज कायम है।

विकास दुबे मामले के बाद, विक्रम जोशी मर्डर और अब कानपुर में अपहृत संजीत यादव की हत्या से स्पष्ट है कि गुंडाराज के सामने कानून व्यवस्था ने सरेंडर कर दिया है।