प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मनाया क्रिसमस, शेयर की रोमांटिक तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के क्रिसमस सेलिब्रेशन की फोटो सामने आई है। फोटो में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी पेट डॉग को अपनी गोद में उठा रखा है और निक जोनस के दोनों डॉग्स उनके आसपास बैठे हुए हैं।

निक जोनस अपनी पत्नी को गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं और उनके बैकग्राउंड में खूबसूरत क्रिसमस ट्री दिखाई पड़ रहे हैं।प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के आसपास ढेरों गिफ्ट रखे भी दिखाई पड़ रहे हैं।

निक और प्रियंका की ये फोटो काफी रोमांटिक लग रही है। इस फोटो को सुपरस्टार निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फोटो को शेयर करते हुए निक जोनस ने लिखा, ‘हर किसी को क्रिसमस की शुभकामनाएं। हमारे परिवार की ओर से आपके परिवार के लिए।’

जोनस परिवार के तमाम लोगों ने कॉमेंट बॉक्स में शुभकामनाएं दी हैं। जहां तक इस पोस्ट पर रिएक्शन की बात है तो कुछ ही देर में 9 लाख से ज्यादा लोगों ने इस फोटो को लाइक और शेयर किया है। इसी बीच, निक जोनस के पिता केविन जोनास सीनियर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने तीन बेटों: केविन जोनास, निक जोनस और जो जोनास के बचपन की फोटो शेयर की है।