सर्वार्थ सिद्धी योग में प्रदोष व्रत इस समय न करे शुभ कार्य, जाने शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल 

आज बुधवार को पौष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी (प्रदोष) तिथि है। आज प्रदोष का व्रत किया जाएगा एवं भगवान शिव की भी आराधना की जाएगी। प्रदोष रात्रि 10.16 बजे तक रहेगी। इस बार प्रदोष सर्वार्थ सिद्धी योग और अमृत सिद्धि योग में आ रही है। आज विशाखा, अनुराधा और ज्येष्ठा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 7.11 बजे एवं सूर्यास्त सायं 5.38 बजे होगा। चन्द्रोदय 5.52 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 3.36 बजे होगा।

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – पौष माह, कृष्ण पक्ष

दुष्ट मुहूर्त का समय आज दोपहर 11.41 बजे से 12.23 बजे तक रहेगा। कुलिक नामक योग दोपहर 11.41 बजे से 12.23 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 3.56 बजे से 4.38 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 7.26 बजे से 8.09 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 8.51 बजे से 9.34 बजे तक एवं यमगंड नामक योग सुबह 8.03 बजे से 9.33 बजे तक रहेगा। आज राहुकाल (Aaj ka Rahukaal) दोपहर 12.02 बजे से 1.22 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें। आज उत्तर दिशा में यात्रा शूल रहेगा।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 7.11 बजे से 9.48 तक क्रमशः लाभ व अमृत का चौघड़िया रहेंगे। दोपहर 11.07 बजे से 12.25 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर में 4.20 बजे से सायं 5.38 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 7.20 बजे से रात्रि 10.43 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेंगे।

पंचांग (Aaj Ka Panchang) के अनुसार अमृत सिद्धि योग सुबह 8.33 बजे से अगले दिन (22 दिसंबर) सुबह 6.33 बजे तक रहेगा। इसी प्रकार सर्वार्थसिद्धी योग सुबह 8.33 बजे से अगले दिन सुबह तक रहेगा। आज अभिजीत मुहूर्त में काम करना प्रशस्त नहीं है। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।