पश्चिम बंगाल में SHO की पीट-पीट कर हत्या, जानिए हैरान कर देने वाला पूरा मामला

असम के पूर्व मुख्यमंत्री केशब चंद्र गोगोई की पत्नी और लेखिका शांति गोगोई का शुक्रवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। वे पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की मां थीं।

 

उन्होंने 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके परिवार में तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। शांति गोगोई लेखिका होने के साथ-साथ एक सामाजिक कार्यकर्ता भी थीं।

केंद्र सरकार ने अनुसूचित जाति के बच्चों की मैट्रिक के बाद की छात्रवृत्ति के लिए 4,000 करोड़ रुपये जारी किए हैं। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री रतनलाल कटारिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक बयान में उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा 892.36 करोड़ रुपये उत्तर प्रदेश के लिए जारी किए गए हैं। महाराष्ट्र को 558 करोड़ और आंध्र प्रदेश को 450 करोड़ की राशि दी गई है।

 अमेरिकी रैपर और अभिनेता डीएमएक्स का शुक्रवार को निधन हो गया। पीपुल पत्रिका के अनुसार दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई जबकि कुछ मीडिया रिपोर्टों में ड्रग्स की ओवरडोज को मौत की वजह बताया गया।

डीएमएक्स का वास्तविक नाम अर्ल सिमंस था। उन्हें डार्क मैन एक्स के नाम से भी जाना जाता था। उनकी उम्र पचास साल थी। डीएमएक्स पांच बार बिलबोर्ड चार्ट के टॉपर रहे हैं।

देश में अपराधियों के हौंसले कितने बुलंद हो गए हैं, इसकी बानगी बिहार से आ रही है। यहां किशनगंज के एसएचओ अश्विनी कुमार की हत्या कर दी गई है। एसएचओ अश्विनी कुमार बाइक चोर गिरोह को पकड़ने के लिए गए थे.

तभी अफराधियों ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया। अब तक की जानकारी के मुताबिक, अश्विनी कुमार को पता चला था कि अपराधियों का कनेक्शन सीमावर्ती पश्चिम बंगाल से जुड़ा है।

इसके बाद उन्होंने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले के पांजीपाड़ा थाने को सूचना देने के बाद छापेमारी शुरू की। इस दौरान पंजीपाड़ा थाने के पनतापाड़ा गांव में भीड़ ने अपराधियों के बचाव में पुलिस पर हमला कर दिया। आरोप है.

पश्चिम बंगाल की पुलिस ने सूचना के बावजूद बिहार पुलिस की टीम को कोई सहयोग नहीं किया। अश्विनी कुमार के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए पश्चिम बंगाल के ही इस्लामपुर ले जाया गया है। किशनगंज एसपी कुमार आशीष और पूर्णिया आईजी सुरेश चौधरी मौके पर पहुंचे हैं।