शादी को लेकर जान्हवी कपूर ने किया बड़ा खुलासा , दूल्हे का नाम जानकर चौक जाएंगे आप

जान्हवी कपूर का दूल्हा कौन होगा? ये तो वक्त बताएगा। लेकिन जान्हवी खुद कैसे और कब दुल्हन बनेंगी चलिए ये जान लेते हैं खुद जान्हवी से। जान्हवी कपूर ने बताया है कि वो दो दिन में अपनी शादी को निपटा देंगी।

साथ ही वो रिसेप्शन पर भी पैसे खर्च नहीं करेंगी। शादी के बाद रिसेप्शन की भी जरूरत नहीं मानती हैं। इसके साथ जान्हवी कपूर के इस 5 सबसे खूबसूरत दुल्हन लुक को भी देखिए जिससे आपकी नजर नहीं हटेगी।

हर लड़की अपने लिए कोई ना कोई ड्रीम वेडिंग की प्लानिंग करती है। जान्हवी कपूर श्रीदेवी की बेटी हैं। ऐसे में एक सुपरस्टार की बेटी जान्हवी कपूर ने भी अपनी शादी में क्या करना है और क्या नहीं इसकी पूरी लिस्ट तैयार कर ली है। डेकोरेशन से लेकर शादी की मुख्य जगह तक। सबकुछ जान्हवी कपूर ने अपनी डायरी में नोट कर लिया है।

बॉलीवुड में शादी का मौसम फिलहाल थमा हुआ है। लेकिन जब भी बॉलीवुड के किसी स्टार की शादी की बात आती है तो आलीशान होना तो तय है। लेकिन श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर की दिलचस्पी किसी आलीशान शादी में नहीं है। जान्हवी कपूर ने हाल ही में अपना करियर शुरू किया है, लेकिन वो अपने शादी की पूरी प्लानिंग करके बैठी हुई हैं।