लॉकडाउन के दौरान यहाँ सड़कों पर हुआ ये, लोगो ने शुरू किया…

इसके बावजूद कुछ लोग घर से बाहर नजर आए हैं। पटना के मीठापुर बसस्टैंड पर लोगों की काफी भीड़ जमा है। दूसरे राज्यों से बिहार पहुंचे लोगों की भीड़ बस स्टैंड पर बसों की तलाश में लगी है।

 

लोग बसें ना मिलने पर हंगामा कर रहे हैं। लॉकडाउन के बाद भी लोग सड़कों पर बाहर निकल रहे हैं। सीतामढ़ी की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

पुलिस फोर्स घूम-घूम कर दुकाने बंद कराने के लिए कह रही है। टेंपो और दूसरी गाड़ियों को चलने से रोक रही है। 31 मार्च तक बिहार में लॉक डाउन की स्थिति के दौरान निजी प्रतिष्ठान, निजी कंपनियों के कार्यालय, सार्वजनिक परिवहन सेवा पूर्णता बंद रहेंगे।

बता दें कि प्रधानमंत्री ने ये आदेश दिए हैं कि सभी को लॉकडाउन का सही से पालन करने के आदेश दिए हैं। साथ ही कहा है कि जो इन आदेशों को नहीं मानेगा उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। लॉकडाउन की स्थिति पर प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, लॉकडाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

पूरे राज्य में आज से कोरोना संकट को देखते हुए तत्काल प्रभाव से 31 मार्च 2020 तक सभी जिला मुख्यालयों, अनुमंडल मुख्यालयों, प्रखंड मुख्यालयों और सभी नगर निकायों को लॉकडाउन कर दिया गया है। इस दौरान अनिवार्य और आवश्यक सेवाएं बहाल रहेंगी।