हार के बाद मनोज तिवारी ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर केजरीवाल भी हुए हैरान

आठ फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ। इसके बाद तमाम न्यूज चैनलों ने एग्जिट पोल दिखाए। सभी एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिला।

 

इसी के बाद दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘ये सभी एग्जित पोल होंगे फेल, मेरा ये ट्वीट संभाल के रखियेगा। बीजेपी दिल्ली में 48 सीट लेकर सरकार बनाएगी। कृपया ईवीएम को दोष देने का अभी से बहाना ढूंढें।’

मनोज तिवारी के इस ट्वीट के बाद आम आदमी पार्टी ने ईवीएम से छेड़छाड़ की आशंका भी जताई थी। हालांकि नतीजों में सारी बातें साफ हो गई।

आम आदमी पार्टी एक बार फिर दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। पार्टी 70 में से 63 सीटों पर आगे है। वहीं बीजेपी मात्र सात सीटों पर सिमट कर रह गई है।

गिनती की शुरुआत के साथ ही आम आदमी पार्टी बढ़त बनाए हुए है। इसी को लेकर लोग अब मनोज तिवारी को ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अब मनोज तिवारी क्या करेंगे?

भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी को एक ट्वीट के कारण लोग खूब ट्रोल कर रहे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान वाले दिन मनोज तिवारी ने कहा था कि बीजेपी 48 सीटें जीतेगी।

मेरे इस ट्वीट को आप संभाल के रखिएगा। अब जब दिल्ली चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और स्थिति लगभग स्पष्ट हो गई है, तब लोग मनोज तिवारी को इस ट्वीट के लिए जमकर ट्रोल कर रहे हैं।