CAA को लेकर यहाँ शुरू हुई महाभारत, अमित शाह ने बताया दलित विरोधी

इससे पहले शुक्रवार को कोलकाता में पी. चिदम्बरम पार्क सर्कस में सी.ए.ए. के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में शामिल हुए और वहां मौजूद लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी पार्टी उनके साथ है।

 

चिदम्बरम शुक्रवार देर शाम पार्क सर्कस मैदान में पहुंचे थे।प्रदर्शनकारियों ने उन्हें केंद्र की भाजपा (BJP) नीत सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए घेर लिया।

पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम ने प्रदर्शनकारियों के साथ कुछ समय बिताया और उनमें से कुछ के साथ बातचीत भी की। पार्क सर्कस मैदान में करीब 60 मुस्लिम महिलाएं पिछले 12 दिन से धरना दे रही हैं।

कोलकाता: पी. चिदम्बरम ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) और कुछ नहीं बल्कि एनआरसी का ही छद्म रूप है।

साथ ही उन्होंने कहा कि असम में एनआरसी की विफलता के बाद नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) सरकार ने तुरंत सुर बदल लिया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit shah) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को यह साबित करने की शनिवार को चुनौती दी कि संशोधित नागरिकता कानून किसी भी भारतीय मुस्लिम की नागरिकता छीन

लेगा। साथ ही उन्होंने गांधी को यह कानून पूरा पढऩे की सलाह भी दी। सीएए का विरोध कर रहे लोगों को दलित विरोधी करार देते हुए शाह ने कहा कि नए कानून में ऐसी कोई धारा नहीं है जिसके तहत मुस्लिमों की नागरिकता ले ली जाएगी।

देश भर में सी.ए.ए. (CAA)और एन.आर.सी. (NRC) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। पश्चिम बंगाल में लोग दिल्ली के शाहीन बाग जैसे कई दिनों से धरना प्रदर्शन पर बैठे हैं।

वहीं कोलकाता पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदम्बरम ने सी.ए.ए., एन.पी.आर. और एन.आर.सी. पर राज्य के पार्टी नेताओं के लिए एक लीडरशिप ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया।