मुस्लिमो को लेकर अमित शाह का बड़ा बयान, कहा पहले साबित करें कि…

श्री शाह ने श्री गांधी को सीएए का अच्छी तरह से अध्ययन करने की सलाह भी दी और कहा कि नये कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जिसके तहत अल्पसंख्यकों की नागरिकता छीन ली जाएगी। उन्होंने कांग्रेस और श्री गांधी पर भ्रम फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

गृह मंत्री ने कहा, “मैं राहुल गांधी को चुनौती देता हूं…सीएए को पूरी तरह से पढ़े और अगर आपको इसमें कोई ऐसी चीज मिलती है जो भारतीय मुसलमानों की नागरिकता छीन लेगा तो हमारे प्रहलाद जोशी (संसदीय कार्य मंत्री) आपके साथ बहस करने के लिए तैयार हैं।”

श्री शाह ने भाजपा के राष्ट्रव्यापी ‘जन जागरण अभियान’ के तहत यहां सीएए को लेकर आयोजित सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर धर्म के आधार पर देश को बांटने का आरोप लगाया।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस, वाम दल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, जनता दल (सेक्यूलर), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) पर सीएए को लेकर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया।

केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनौती दी कि वह यह साबित करके दिखाएं कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) भारतीय मुसलमानों से नागरिकता छीन लेगा।