धोनी के इस नए लुक ने मचाया धमाल, देख लोग हुए हैरान

लगातार अपने संन्यास की खबरों के बीच महेन्द्र सिंह धोनी किसी ना किसी तरह से इस समय के बीच सुर्खियों में जरूर रहे हैं। एमएस धोनी कभी अपने फॉर्म हाउस पर खेती करने को लेकर चर्चा में रहते हैं तो कभी अपने परिवार के बीच चर्चा का केन्द्र रहते हैं।

वैसे तो अपने अलग-अलग कामों के कारण धोनी किसी ना किसी तरह से हाइप को बटोर लेते हैं उसी तरह से इस बार वो अपने नए लुक के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। धोनी का इस बार का लुक पूरी तरह से जुदा है जिसमें उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया है।

इस बार महेन्द्र सिंह धोनी का लुक बिल्कुल जुदा अंदाज में है जिसमें वो मूछों में नजर आ रहे हैं। उनके इस लुक का को फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर इस समय तो चर्चा का प्रमुख केन्द्र बन चुके हैं। जिसमें उनके लुक पर जमकर रिएक्शन भी आ रहे हैं।

महेन्द्र सिंह धोनी पिछले एक साल से भारत के लिए ना कोई इंटरनेशल क्रिकेट मैच खेले है और ना ही किसी और मैच का हिस्सा बने हैं। ऐसे में धोनी को लेकर पिछले सालभर से उनके संन्यास की अटकलें भी खूब रही

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से क्रिकेट से दूर हैं। महेन्द्र सिंह धोनी ने इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में खेले गए पिछले साल आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में खेलने उतरे थे, जिसके बाद से धोनी ने किसी भी तरह के मैच में हिस्सा नहीं लिया है।