चटपटी भेल बनाने के लिए देखे ये आसान विधि

आवश्यक सामग्री
काबुली चना(white pea)- 50 ग्राम
तेल(oil)- 2 चम्मच
जीरा(cumin Seeds)- 1 चम्मच
प्याज(Chopped onion)- 1/2 कप
लहसुन अदरक पेस्ट(Ginger Garlic Pest)- 1 चम्मच
टमाटर(Chopped tomato)- 1/2 कप
हल्दी पाउडर(Turmaric Powder)-1 चम्मच


लाल मिर्च पाउडर(Red chili powder)- 2 चम्मच
धनिया पाउडर(coriander powder)- 2 चम्मच
गरम मसाला(Garam masala)- 1 चम्मच
हरी मिर्च(Green Chili)- 2 पीस
पानी(Water)-1 कप
चना मसाला(Chana masala)-1/2 चम्मच
आमचूर पाउडर(Amchoor powder)-1/2 चम्मच
नमक(Salt)- स्वाद के अनुसार
समोसा चाट बनानेके लिए:-
समोसा(samosa)- 2-3 पीस
हरी चटनी(Green chutney)- 2 चम्मच
टोमेटो सॉस(Tomato sos)-2 चम्मच
मीठी चटनी(Sweet Chutney)-2 चम्मच
मीठा दही(sweet curd)- 1/2 कप
लाल मिर्च पाउडर(red chili powder)-1 चम्मच
निम्बू का रस(Lemon Juice)
प्याज(Chopped onion)-2 चम्मच
हरी मिर्च(Chopped Green Chili)-1 चम्मच
धनिया पत्ता (coriander leaves)
सेव/भुजिया(sev)
बनाने की विधि
1. सबसे पहले गैस पे कुकर रखे और उसमे तेल और जीरा डाल दे और उसे थोड़ी देर पकाये |
2. फिर उसमे प्याज डाल दे और उसे भुने |
3. जब प्याज पककर उसका रंग बदलने लगे तो उसमे अदरक लागसून पेस्ट को डाल दे |
4. फिर उसमे टमाटर को डाल दे और उसे पकाये |
5. अब उसमे हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर गरम मसाला को डाल दे |
6. फिर उसमे हरी मिर्च को डाल दे और उसे थोड़ी देर भुने |
7. फिर उसमे काबुली चना और नमक डाल दे और उसे थोड़ी देर भुने |
8. फिर उसमे पानी डाल डी और फिर चना मसाला और अमचूर पाउडर को भी डाल दे |फिर उसे तीन से चार सिटी लगने तक पकाये |
9. चोला पकने के बाद कुछ ऐसी दिखने लगेगी |
10. अब उसे सर्विंग प्लेट में निकाल ले |
11. फिर उसके ऊपर समोसा को तोड़कर डाल दे |
12. फिर उसके ऊपर हरी चटनी, टोमेटो सॉस और मीठी चटनी को डाल दे |
13. फिर उसपे कटी हुई प्याज और मिर्च डाल दे |
14. उसके बाद उसपे चाट मसाला डाल और निम्बू का रस डाल दे |
15. फिर उसके ऊपर दही, सेव (भुजिया), लाल मिर्च पाउडरऔर धनिया पत्ता डाल दे |
और हमारी समोसा चाट बनकर तैयार है | इसे गरमा गरम खाये और दुसरो को भी खिलाये |