अब इस आसान से तरीके से बनाएं मीठी सेवई, जाने तरीका

त्योहार हो या करना हो किसी का मुंह मीठा, ऐसे में सबसे पहले मीठी सेवई याद आ सकती है। भारतीय घरों में मीठी सेवईयां एक पारंपरिक मिठाई मानी जाती है। ईद और रक्षा बंधन जैसे त्यौहार पर सेवइयां बनाई जाती है। ज्यादातर लोग इसे दूध के साथ बनाकर खाना पसंद करते हैं लेकिन आज की सेवई रेसिपी को हम बिना दूध के बताने जा रहे हैं। आइए सेवई की आसान रेसिपी जानते है।

सबसे से पहले गैस पर एक पैन गर्म करने के लिए रखें। इसके बाद इसमें दो बड़ा चम्मच घी डालकर गर्म कर लें। इसके बाद इसमें सेवई को डालकर हल्का ब्राउन होने तक भून लें।

इसके बाद इसमें 8 से 10 काजू और बादाम को डालकर ब्राउन कर लें और फिर प्लेट में निकाल लें। अब एक पैन में दो कप पानी और ½ कप चीनी डालकर चाशनी तैयार कर लें।

चाशनी तैयार हो जाने के बाद इसमें सेवई को चम्मच से चलाकर डाल दें। इसके बाद 4 इलायची दाने डालें और 5 मिनट तक धीमी आंच पर पका लें। इसमें सेवई को तब तक पकाएं जब तक पूरी तरह से चाशनी खत्म ना हो जाए।

इसे धीमी आंच पर दो मिनट तक ढ़ककर पका लें। इस तरह से बिना दूध के सेवई बनकर तैयार हो जाएगी। इसे अब आप ड्राय फ्रूट्स डालकर सर्व कर सकते हैं। घर के सभी सदस्यों को ये सेवाइ काफी पसंद आ सकती है।

सेवाइ बनाने की विधि

  • 1 कप सेवई
  • ½ कप चीनी
  • दूध
  • 8-10 काजू
  • 8-10 बादाम
  • 4 इलायची
  • 2 बड़ा चम्मच घी