खट्टे-मीठे शहतूत को खाने से मिलता है ये लाभ

सेहत के लिए फलों को सेवन कितना जरूरी है, ये तो सभी को पता है। फलों के सेवन से शरीर में पोषक तत्वों की भरपाई होती है और इंसान स्वस्थ रहता है। हर तरह के फलों में अलग-अलग गुण होते हैं। इन्हीं में से एक है शहतूत, जो बेहद खट्टा-मीठा और रसीला फल होता है।

शहतूत में राइबोफ्लैविविन, विटामिन C, विटामिन K, पोटेशियम, फास्फोरस और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें हाई न्यूट्रिशनल वेल्यू और एंटी-ऑक्सीडेंट भी होता है। इसलिए आज हम आपको शहतूत के फायदे बताने जा रहे हैं, जिससे आपको कई फायदे मिलेंगे और आप स्वस्ठ रहेंगे।

शहतूत खाने के फायदे

 वजन घटाने में मदद करता है

शहतूत के सेवन से खून में कोलेस्ट्रोल की मात्रा को नियंत्रित किया जा सकता है। साथ ही इससे वजन को कम करने में भी मदद मिलेगी और ये आपको स्वस्थ लाभ देगा।

स्किन के लिए बेहद लाभकारी

आजकल लोगों में बालों का झड़ना, टूटना, स्किन का रूखापन, जैसी परेशानियां बहुत आम हो गई है। शहतूत के सेवन से ऐसी सभी परेशानियां दूर रहती है। इसलिए आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

 ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखने में मदद करता है

शहतूत खाने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है, ये शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही इससे ऑक्सीजन के वितरण में भी वृद्धि होती है। वहीं, शबतूत का स्वाद भी बेहद शानदार होता है, इसलिए आप इसके सेवन कर सकते हैं।

 पाचन क्रिया को भी मजबूत करता है

शहतूत में कुछ ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो पाचन क्रिया को ठीक रखने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें मौजूद पोषक तत्वों से शरीर को कई और भी फायदे होते हैं। शहतूत के सेवन से आप स्वस्थ रह सकते हैं।

आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद

शहतूत में कई गुण होते हैं, जिनमें से एक है जियेजैंथिन जो रेटिना मैक्यूला ल्यूटिया सहित कुछ ऑकुलर कोशिकाओं पर ऑक्सीडेटिव तनाव में कमी से सीधे जुड़ा हुआ है। साथ ही ये रेटिना को होने वाले कुछ नुकसानों को भी रोकता है और आंखों की रोशनी के लिए बहुत फायदेमंद होता है।