अब यहाँ हुआ कानपुर जैसा कांड, पुलिस पर हमला कर दारोगा को…, छीन ले गए पिस्टल

राजस्थान में आज सुबह 10:30 बजे तक कोरोना के 608 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 56,708 हो गई है, जिसमें 14,056 सक्रिय मामले, 41,819 रिकवरी मामले और 833 मौतें शामिल हैं।

 

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 66,999 नए मामले सामने आए और 942 मौतें हुईं। देश में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 23,96,638 है, जिसमें 6,53,622 सक्रिय मामले, 16,95,982 डिस्चार्ज मामले और 47,033 मौतें शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में कानपुर जैसा कांड हुआ है। यहां पर पुलिस टीम पर हमला हुआ है। यह हमला तब हुआ जब पुलिस यहां एक आरोपी को पकड़ने के पहुंची थी। हमले में एक सिपाही और एक दारोगा घायल हो गए हैं। ग्रामीण दारोगा की पिस्टल छीनकर फरार हो गए। यह घटना कड़ा धाम के कछुआ गांव की है।