शादी के 15 साल बच्चा न होने पर महिला ने किया ऐसा काम , पति ने लगाई रोक तो…

यूपी-हरियाणा बॉर्डर स्थित निवाड़ा पुलिस चौकी के पास यमुना पुल पर अफसाना नाम की महिला यमुना नदी में कूदने की तैयारी कर रही थी।

 

महिला जब तक कूदती उससे पहले पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर उसे रोक लिया। इसके बाद महिला को पुलिस अपने साथ पुलिस चौकी लेकर आई और फिर उससे पूछताछ की तो उसने चौंका देने वाला खुलासा हुआ। महिला ने बताया कि उसकी शादी 15 साल पहले मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना इलाके में हुई थी।

शादी के 15 साल बीत जाने के बाद भी अभी तक बच्चा पैदा नहीं हुआ, जिसके चलते उसके ससुराल वाले आये दिन ताने देते रहते हैं और प्रताड़ित करते हैं।

इन सबसे क्षुब्ध अफ़साना बागपत युमना पुल पहुंची और सुसाईड करना चाह रही थी। वहीं फिलहाल पुलिस ने महिला को बचा कर और समझाकर उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया है।

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में पुलिस की सतर्कता के चलते एक महिला की जान बच गई। महिला यमुना नदी में कूदकर खुदकुशी करने जा रही थी।

इससे पहले ही उसे रोक लिया गया और उसकी जान बच गई। मामला यूपी-हरियाणा बॉर्डर के बागपत जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र का है। महिला को समझा-बुझाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।