नोरा फतेही ने शेयर किया ये विडियो, फैंस ने बरसाया प्यार

नोरा फतेही के लेटेस्ट वीडियो (Nora Fatehi Dance Video) 11 लाख 49 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही फैंस कमेंट कर उनकी तारीफ करते देखे जा रहे हैं। लगभग सभी फैंस ने कमेंट सेक्शन में हार्ट और फायर वाले इमोजी ड्रॉप किए हैं।

इससे पहले भी नोरा ने अपना एक मस्ती भरा वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें वो अपने दोस्त को धमाकेदार और अलग-अलग डांस मूव्स सिखाती नजर आई थीं।

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो को खुद नोरा फतेही ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (Nora Fatehi Instagram) पर पोस्ट किया है। जिसमें वो कभी किचन टूल्स तो कभी मेकअप टूल्स का इस्तेमाल कर मस्ती करती देखी जा रही हैं। इस वीडियो में डांसर के एक फ्रेंड भी नजर आ रहे हैं। जिन्होंने अपनी एक्टिंग से वीडियो में फन एलिमेंट जोड़ दिया है।

बॉलीवुड की बेहतरीन डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं। नोरा अक्सर ही अपने बेहतरीन डांस स्किल्स को अपने वीडियो के जरिए फैंस के सामने पेश करती हैं।

ऐसा ही कुछ नोरा ने इस बार भी किया है। एक्ट्रेस के लेटेस्ट वीडियो में उन्हें होम टूल्स (Home Tools) का इस्तेमाल कर मस्ती करते देखा जा रहा है।