Nokia 1 Plus स्मार्टफोन की जानकारी हुई लीक

ग्लोबल लेवल पर मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 (MWC 2019) बड़ा इवेंट होने वाला है, साथ ही लोगों को भी इस इवेंट का बेसबरी से इंतजार है। मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 (MWC 2019) में सभी तकनीक के क्षेत्र की सभी टेक कंपनियां अपनी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी को प्रदर्शित करेंगी।

यह इवेंट 24 फरवरी 2019 से शुरू होगा और 28 फरवरी 2018 तक चलेगा। मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 (MWC 2019) इवेंट में स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Nokia भी अपना अब तक का सबसे बेस्ट पांच कैमरों वाला स्मार्टफोन शोकेस करेगी।

यह भी जानकारी मिली है कि नोकिया अपना किफायती फोन जल्द ही लॉन्च कर सकती है। वहीं, नोकिया के किफायती फोन के बारे में कुछ जानकारियां भी लीक हो चुकी है। आइए जानते है इसके बारे में…..

ताजा रिपोर्ट के अनुसार, Nokia जल्द ही Nokia 1 Plus को लॉन्च कर सकती है और साथ ही यह भी माना जा रहा है कि नोकिया का यह फोन नोकिया 1 का अपग्रेड वर्जन भी हो सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार, नोकिया ने अपने नए फोन का मॉडल नंबर TA-1152 रखा है। साथ ही नोकिया इस फोन को खास तौर पर भारत के लिए बना रही है। मोबाइल वर्ल्ड कन्ग्रेस 2019 (MWC 2019) में पेश करने के बाद इस फोन को भारत के बाजार में उतारा जाएगा।

यह भी उम्मीद लगाई जा रही है कि नोकिया मोबाइल वर्ल्ड कन्ग्रेस 2019 (MWC 2019) इवेंट में नोकिया 9 प्योर व्यू को लॉन्च कर सकती है। नोकिया का यह फोन पांच रियर कैमरे के साथ लॉन्च हो सकता है और यह फोन एंड्रॉइड वन का भी हिस्सा हो सकता है।

मोबाइल वर्ल्ड कन्ग्रेस 2019 (MWC 2019) इवेंट में नोकिया अपने दो नए फोन नोकिया 8.1 प्लस और नोकिया 1 प्लस को लॉन्च कर सकती हैं। कई रिपोर्ट्स से खुलासा हुआ है कि नोकिया 8.1 प्लस में पंच होल कैमरा हो सकता है।

Nokia 8.1 Plus के फीचर

नोकिया इस फोन में 480×960 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाले डिस्प्ले के साथ 18:9 आस्पेक्ट रेशियो दे सकती है। लीक हो चुकी जानकारी के अनुसार, नोकिया इस फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6739डब्ल्यूडब्ल्यू प्रोसेसर दे सकती है।

नोकिया अपने किफायती फोन नोकिया 1 प्लस में 1 जीबी रैम दे सकती है और यह फोन एड्रॉइड 9 पाई पर भी काम कर सकते है।