राहत की खबर, 63 दिन बाद कोरोना से मरने वालो की संख्या हुई कम , जाने पूरी खबर

यह पहला मौका है, जब देश में किसी भी राज्य में नये केस 20000 को पार नहीं कर सके हैं। सिर्फ तमिलनाडु में 19 हजार नये केस मिले हैं। इसमें से 31 हजार से अधिक ठीक भी हुए। दूसरे नंबर पर कर्नाटक है। यहां एक दिन में करीब 12 हजार केस मिले, जबकि 27 हजार से अधिक ठीक भी हुए। तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र है।

यहां 10 हजार से अधिक नये केस मिले, जबकि 21 हजार से अधिक लोग रिकवर हुए। केरल में 9 हजार नये केस मिले, जबकि 22 हजार से अधिक लोग ठीक हुए।

ओडिशा में 6 हजार से अधिक केस मिले, जबकि 8 हजार से अधिक ठीक हुए। पश्चिम बंगाल में 5 हजार से अधिक केस मिले, जबकि इसी दौरान 14 हजार से अधिक ठीक भी हुए। आंध्र प्रदेश में 4 हजार केस मिले, जबकि 13 हजार से अधिक लोग ठीक हुए।

असम में 3 हजार से अधिक केस मिले, जबकि 4 हजार से अधिक ठीक हुए। तेलंगाना में 2 हजार के करीब केस मिले, जबकि 3500 के आसपास ठीक हुए। छत्तीसगढ़ और पंजाब में 1200 के आसपास केस मिले। बाकी राज्यों में इससे कम केस सामने आए।

देश में अब तक 2.89 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 2.73 करोड़ ठीक भी हुए। देश में पिछले 24 घंटे में 1.85 लाख लोग ठीक हुए। इस समय देश में 12.97 लाख सक्रिय केस हैं। यानी इतने लोगों का इलाज चल रहा है। देश में अब तक 3.51 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 18,73,485 सैंपल टेस्ट किए गए। कल तक कुल 36,82,07,596 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 33,64,476 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 23,61,98,726 हुआ।

कोरोना संक्रमण को लेकर स्थितियां अब नियंत्रण में आने लगी हैं। पिछले एक दिन में जिस तरह से नये केस कम हुए हैं, उसने राहत की सांस लेने का मौका दिया है। 63 दिन बाद देश में सबसे कम करीब 87 हजार केस आए हैं।

इससे पहले 5 अप्रैल को 96 हजार के आसपास केस सामने आए थे। वहीं, मौतें भी सिर्फ 2115 हुईं। यह 46 दिनों बाद सबसे कम आंकड़ा है। इससे पहले 22 अप्रैल को 2257 लोगों ने जान गंवाई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 4.62% रह गई है।