देश के इस राज्य में पुलिसकर्मी पर हमला बोल रहा कोरोना वायरस, कुल इतने लोगो ने गवाई जान

मुंबई में गुरुवार की रात कोरोना से एक और पुलिसकर्मी की कोरोना से मौत हो गई है। इससे सूबे में कोरोना से मरने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या 9 हो गई है। राज्य में 1232 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हैं।

मुंबई के शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में कार्यरत पुलिसकर्मी भगवान पोर्टे का इलाज एमजीएम अस्पताल में हो रहा था। गुरुवार को देर रात भगवान पोर्टे की मौत हो गई। इस घटना पर मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने दुख व्यक्त किया है।