पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए करे ये उपाय

शहद एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में यह पिंपल्स की समस्या से छुटकारा दिलाने के साथ चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है। इसके लिए इसे डेली डाइट में शामिल करना बेस्ट ऑप्शन है।

आप शहद और नींबू के रस को बराबर मात्रा में मिलाकर 10 मिनट तक चेहरे पर लगा सकती है। इसके अलावा आप किसी भी फेसपैक में शहद को मिलाकर इस्तेमाल कर सकती है।

सेहत को दुरुस्त रखने के साथ स्किन संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में ग्रीन टी फायदेमंद मानी जाती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल, एंटी-इंफ्लेमेटरी आदि गुण होते हैं।

इसके सेवन से चेहरे पर पड़े पिंपल्स, दाग, धब्बे, सूजन व रेडनेस दूर करने में मदद मिलती है। आप किसी फेसपैक में ग्रीन टी मिलाकर चेहरे पर 10 मिनट तक लगा सकती है।

इसके अलावा इस्तेमाल की गई ग्रीन टी बैग को फेंकने की जगह पर उसे फ्रिज में रखकर ठंडा करें। उसके बाद इसे पिंपल्स वाली जगह पर कुछ मिनटों तक रखें। ऐसा कुछ देर करने से पिंपल्स कम हो जाएंगे और स्किन में ठंडक का अहसास होगा।

चेहरे पर पिंपल्स होने की परेशानी से अक्सर लड़कियां परेशान रहती है। इसके पीछे का कारण गलत लाइफस्टाइल, बढ़ता प्रदूषण व स्किन की सही से देखभाल ना करना है।

इसके साथ ही ज्यादा मसालेदार व ऑयली फूड खाने से पेट अच्छे से साफ नहीं होता है। इसके कारण भी चेहरे पर कील-मुंहासे होने लगते हैं। वैसे तो इससे छुटकारा पाने के लिए बाजार में बहुत से प्रोडक्ट्स मिलते हैं। मगर आप कुछ आयुर्वेदिक चीजों को अपनाकर इससे राहत पा सकती है।