शादी रचाने घोड़े पर सवार हो झूमती निकली एयर होस्टेस दुल्हन, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

अनोखी शादी… घोड़े पर दुल्हन और पीछे लड़की वाले। बारात पहुंची लड़के के यहां। चौंकिए मत। ऐसा ही हुआ है। एयर होस्टेस दुल्हन घोड़े पर झूमती -गाती आगे-आगे चल रही थी और दूल्हा पीछे कार पर।

बारात में शामिल महिलाएं भी झूम रही थी। यह नजारा मंगलवार को शहर के चांदचौरा रोड में देखने को मिला। इस नायाब लम्हे को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।

चांदचौरा की रहने वाले एयर होस्टेस दुल्हनिया अनुष्का गुहा मंगलवार की देर शाम घोड़े पर सवार होकर दूल्हे राजा को लेने निकल पड़ी। दुल्हन बारात लेकर होटल में ठहरे दुल्हा के पास पहुंची। यहां दूल्हा कार पर सवार हो गया।

एक बार फिर रंग-बिरंगी रोशनी व बैंड-बाजों की शोर और बारात के बीच घोड़े पर सवार दुल्हन विवाह स्थल सिजुआर स्थल के निकल पकड़ी। बारात जिधर से गुजरी सड़क के दोनों और सिर्फ लड़की को देखने को लोग बेताब दिखे। हर कोई दुल्हन की हिम्मत और हौसले की तारीफ कर रहा था।

दुल्हन ने बताया कि गया शहर के चांदचौरा क्षेत्र की मूल निवासी हूं। कोलकाता में रह रही हूं। इंडियो एयरलाइंस में एयर होस्टेस हूं। लड़की की मां सुष्मिता बोस गया की एक निजी स्कूल में टीचर हैं। लड़का जीत मुखर्जी कोलकाता का रहना वाले हैं। वे बिजनेस करते हैं।