मनोज तिवारी ने केजरीवाल को दिया ये बड़ा झटका, कहा हमसे…

कंपनी के संस्थापक और मुख्य अधिकारी सिंह ने बताया, ‘AAP ने बीते साल सितंबर माह में हमसे संपर्क किया था। हमें पार्टी के सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म जैसे टिकटॉक, लाइक और हेलो को हैंडल करना था।

 

और एक ऐसा कंटेंट क्रिएट करना था, जो युवा और पहली बार वोट देने जा रहे लोगों को प्रभावित करे। ये प्लैटफॉर्म युवाओं के बीच काफी प्रसिद्ध हैं।

पार्टी ने महाराष्ट्र में एनसीपी नेता रोहित पवार के लिए किए गए हमारे काम को देखा था। जिससे वो प्रभावित हुए और हमसे सितंबर में संपर्क किया। मुझे भी उनके साथ काम करना पसंद आया।’

अमित राज सिंह ने बताया कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने उन्‍हें दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को ध्यान में रखते हुए कंटेंट तैयार करने के लिए कहा था।

उन्होंने बताया, ‘दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष होने के नाते मनोज तिवारी हमारे लिए काफी अहम व्यक्ति थे। उन्हें भाजपा ने अपने चुनावी चेहरे के तौर पर पेश किया था।

वो पूर्वांचलियों का भी प्रतिनिधित्व करते हैं, जो दिल्ली में काफी जरूरी वोट बैंक है। हमारा विचार केजरीवाल और तिवारी की तुलना करना और लोगों को अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर विकल्प देना था। कंटेंट क्रिएट करने के लिए मैंने मनोज तिवारी की हर एक फिल्म देखी और उनके सभी भाषण भी सुने।’

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) के दौरान आम आदमी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया कैंपेन के जरिए काफी सुर्खियां बटोरीं।

इस बीच दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को लेकर भी कई मीम्स बनाए गए। पहली बार ऐसा हुआ कि AAP ने सोशल मीडिया कैंपेन के मामले में भाजपा को कड़ी टक्कर दी।

AAP के सोशल मीडिया की बागडोर दिल्ली स्थित प्रोफेशनल एजेंसी कॉन्सेप्चुएल मीडिया ने संभाली, जिसके अध्यक्ष अमित राज सिंह हैं।