एम्स में अकस्मित भर्ती हुए मनमोहन सिंह, डॉक्टर्स ने सीने में दर्द की शिकायत के साथ बताई ये बड़ी बिमारी…

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार उन्हें दी गई नई दवा के साइड इफेक्ट के कारण अस्पताल में जांच के लिए भर्ती कराया गया है। बुखार के कारणों का पता लगाने के लिए उनकी जांच की जा रही है। उनकी हालत स्थिर है और उन्हें कार्डियोथोरासिस सेंटर में निगरानी में रखा गया है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सिंह के जल्द ठीक होने की कामना की। उन्होंने लिखा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के दिल्ली के एम्स में भर्ती होने की खबरों से चिंतित हूं लेकिन यह जानकार राहत मिली कि वे आईसीयू में नहीं हैं और अच्छे हैं। उनके जल्द और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

87 साल के कांग्रेस नेता को रात के 8.45 बजे एम्स लाया गया था। अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री कार्डियो न्यूरोसाइंसिज टावर में भर्ती हैं। ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की। उन्होंने लिखा, ‘डॉ. मनमोहन सिंह जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हूं। उम्मीद करता हूं कि वे जल्द ठीक हो जाएंगे। पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री के लिए प्रार्थना कर रहा है।’