मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ किया ऐसा, वायरल हुई तस्वीर

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के वैलंटाइन्स डे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दोनों ने मुंबई के एक आलीशान रेस्ट्रॉन्ट में कस्टमाइज डेकोरेशन और सिक्स कोर्स मील के साथ कुछ सुकून के पल बिताए।

अर्जुन-मलाइका अपने प्यार को नहीं छिपाते। अब अपने प्यार के दिन का सेलिब्रेशन भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं वहीं कुछ फोटोज इंटरनेट पर वायरल हैं। उनकी रोमांटिक डेटनाइट वाकई काफी शानदार थी। आप यहां इसकी झलक देख सकते हैं।