दिव्या खोसला का ये नया लुक देख शॉक्ड हुए फैंस, जानिए क्या है ऐसा

जॉन अब्राहम (John Abraham) ने अपनी मोस्ट अवेटेड फ्ल्मि सत्यमेव जयते 2 (Satyameva Jayate 2) का प्रमोशन शुरू कर दिया है। अब उन्होंने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर कर ट्रेलर रिलीज डेट की घोषणा की हैं। जॉन अब्राहम द्वारा शेयर किए गए पोस्टर में अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) रौद्र रूप में दिख रही हैं। उनके इस लुक को देखकर फैंस चौंक गए हैं।

पोस्टर में दिव्या (Divya Khosla Kumar) के व्हाइट कलर की ट्रेडिशनल ड्रेस सलवार सूट में नजर आ रही हैं। साथ ही वो हाथों में कुदाल लेकर आगे की ओर बढ़ रही हैं और उनके पीछे लोगों की भीड़ भी दिख रही है। सत्यमेव जयते 2 (Satyameva Jayate 2) के इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। पोस्टर पर अब तक इंस्टाग्राम पर कई हजार लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर एक्ट्रेस के इस शानदार लुक की तारीफ कर रहे हैं।