प्रियंका गाँधी के इस बयान को सुन, मोदी सरकार के छूटे पसीने

प्रियंका पहले भी कई बार मोदी सरकार पर महंगाई की दरों को लेकर हमलावर रही है। कुछ दिन पहले प्रियंका ने भाजपा पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था कि सब्जियां, खाने-पीने की चीजों के दाम आम लोगों की पहुंच से बाहर हो रहे हैं.

 

जब सब्जी, तेल, दाल और आटा महंगा हो जाएगा तो गरीब खाएगा क्या? ऊपर से मंदी की वजह से गरीब को काम भी नहीं मिल रहा है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने घटती नौकरियों के एक आंकड़े के बहाने एक बार फिर से मोदी सरकार पर निशाना साधा।

प्रियंका गांधी ने सोमवार सुबह ट्वीट किया कि नौकरियां देने के तमाम बड़े वादों की हकीकत यही है। देश के सात बड़े क्षेत्रों में करीब साढ़े तीन करोड़ लोग बेरोजगार हो गए हैं. बड़े-बड़े नामों और विज्ञापनों का नतीजा है 3 करोड़ 64 लाख बेरोजगार लोग। तभी तो सरकार नौकरी पर बात करने से कतराती है।