9 फरवरी को दिल्ली में हल्की बारिश के आसार, बढ़ सकती है लोगो की परेशानी

दिल्ली में शनिवार को सर्द दिन रहा। दिनभर का औसत अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार रविवार सुबह घना कोहरा पड़ सकता है।

वहीं नौ फरवरी को दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। सफर के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में 224 अंक दर्ज किया गया, जो शुक्रवार से 72 अंक अधिक है।

सफर के वैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक वायु गुणवत्ता सूचकांक में बढ़ोतरी होगी। यह बढ़कर खराब से बेहद खराब श्रेणी के बीच रहेगा। हवा की गति कम होने और जमीन की सतह पर प्रदूषक तत्व होने से नौ फरवरी तक दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में रहेगी। नौ फरवरी को हल्की बारिश के बाद इसमें कुछ सुधार देखा जा सकता है। सबसे कम एक्यूआई नजफगढ़ में 100 और बुराड़ी में 126 दर्ज किया गया। सबसे अधिक एक्यूआई आनंद विहार में 349, रोहिणी में 295, जहांगीरपुरी में 292 और पंजाबीबाग में 289 रहा। दिनभर में 100 फीसदी आर्द्रता रही।