हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए करे ऐसा

डाइट में बादाम, अखरोट, काजू जैसे ड्राई फ्रूट्स शामिल करने आपकी हड्डियों के लिए बेहतर साबित हो सकता है। इनका सेवन बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि यह कैल्शियम और पोटैशियम का एक बेहतरीन स्त्रोत है।

चीनी के जगह पर गुड़ का सेवन करना सेहत के लिए सही है क्योंकि आजकल बहुत सी बीमारियों की वजह चीनी ही है। इसलिए अपने आहार में प्राकृतिक मिठास लाने के लिए गुड़ का इस्तेमाल करें।

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम और विटामिन डी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। यह दोनों तत्व आपको खाने और धूप और कुछ सप्लीमेंट से मिल सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनमें यह तत्व पाए जाते हैं।

खट्टे फलों जैसे कैल्शियम से भरपूर पदार्थो का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है लेकिन विटामिन सी की मदद से भी हड्डियों को मजबूत करने में मदद मिलती है। क्योंकि विटामिन सी में हड्डियों के क्षरण को रोकने वाले पदार्थ भी होते हैं।

उम्र जैसे जैसे बढ़ती है हड्डियां कमजोर होने लगती है। उम्र के तीसवें पड़ाव से ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों के कमजोर होने की बीमारी) के लक्षण साफ नजर आने लगते हैं। दुर्भाग्य यह है कि अब कम उम्र के लोग भी कमजोर हड्डियों की समस्या से पीड़ित हैं और इसका सबसे बड़ा कारण अन्हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल है।