कियारा आडवाणी को मिल ये बड़ा अवार्ड , जानकर लोग हुए हैरान

 बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के सितारें इन दिनों बुलंदियों पर हैं। ‘शेरशाह’ की सफलता के बाद से वो हर जगह छाईं हुईं हैं। इस साल कियारा को सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस के लिए स्मिता पाटिल मेमोरियल ग्लोबल अवॉर्ड प्राप्त किया है।

इसी के साथ वो विद्या बालन, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा जोनास, अनुष्का शर्मा के साथ ये अवॉर्ड पाने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं।

डॉ निरंजन हीरानंदानी और श्री नानिक रूपाणी की अध्यक्षता वाली प्रियदर्शिनी अकादमी ने 37वीं वर्षगांठ के वैश्विक पुरस्कारों में ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए कियारा आडवाणी के काम का सम्मान करते हुए स्मिता पाटिल मेमोरियल ग्लोबल अवॉर्ड’ से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

कियारा आडवाणी ने शाहरुख खान, अल्लू अर्जुन, सलमान खान जैसे प्रतिष्ठित सुपरस्टार और टॉम हिडलेस्टन, सुंग हूं जैसे अंतरराष्ट्रीय अभिनेताओं के साथ दुनिया भर में सबसे अधिक मांग वाले अभिनेताओं में भी स्थान हासिल किया। विशेष रूप से, कियारा आडवाणी और प्रियंका चोपड़ा जोनास पूरी दुनिया में मात्र महिला कलाकार थीं जिन्होंने इस सूची में जगह बनाई।