जानिए क्या उत्तराखंड मे लागू हो सकता है जनसंख्या कानून , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा ऐसा…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर होमवर्क कर रही है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित बिल का भी अध्ययन किया जाएगा।

जनसंख्या बिल को लेकर पूछे सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के हित के लिए जो भी कानून जरूरी होगा, वो बनाया जाएगा। राज्य में जहां जनसंख्या घनत्व बढ़ने व पर्यावरण संरक्षण संबंधी बात सामने आ रही है, वहां विशेषज्ञों की टीम काम कर रही है।

बकौल धामी,हम जनसंख्या कानून पर काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश का प्रस्तावित बिल भी देखा जाएगा। जब काम पूरा हो जाएगा, तब आपको बता दिया जाएगा।