क्या कोहरा सेहत के लिए नुकसानदायक होता है? एक्सपर्ट से जानें

कोहरा क्या है? कोहरा असल में बादल है, जो जमीनी स्तर को छूता है। कोहरा में पानी के कण मौजूद होते हैं। यही कारण है कि जब ठंड बढ़ती है, कोहरा भी बढ़ने लगता है। कोहरे होने पर दूर तक देखने में दिक्कत होती है। इसलिए, जब भी कोई कोहरे में घर से बाहर निकलता है, तो काफी कॉन्शस रहता है। खासकर, जो लोग गाड़ी चलाते हैं, उन्हें खास सावधानी बरतनी पड़ती है। वैसे, कोहरा बढ़ने पर हर व्यक्ति अपनी सेहत की ओर विशेष ध्यान देता है। खानपान में हेल्दी चीजें शामिल करता है और लाइफस्टाइल में अच्छी आदतें भी अपनाता है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या बढ़ता कोहरा हमारे हेल्थ पर कोई असर डालता है? जानिए, इसे बारे में।

कोहरा से सेहत को नुकसान- Side Effects Of Fog On Health In Hindi

sharda hospital के interventional intensivist, department of critical care medicine डॉ मनीष भारती कहते हैं, “कोहरे की वजह से सेहत को काफी नुकसान पहुंचता है। यह लंग इंफेक्शन, खांसी, अस्थमा और आंखों में जलन जैसी कई परेशानी का कारण बनता है। दरअसल, कोहरा अपने आप में कोई समस्या नहीं है। लेकिन, कोहरे के साथ-साथ अगर हवा में पल्यूशन मौजूद हो, तो स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। कोहरे में एयर पल्यूटेंट सांस (Does Fog Affect Air Quality)लेने के जरिए हमारे लंग्स में चले जाते हैं, जिससे लंग इंफेक्शन (Lung Infection) हो सकता है, खांसी की समस्या बढ़ सकती है। बढ़ता कोहरा सबसे ज्यादा अस्थमा के मरीजों के लिए परेशानी खड़ा करता है। जिन्हें सांस से जुड़ी बीमारी है, उन्हें कोहरे के कारण घुटन महसूस हो सकती है या फिर सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। यही कारण है कि विशेषज्ञ कोहरे में लोगों को बाहर निकलने से मना करते हैं। अगर घर से बाहर निकलना जरूरी हो, तो जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह देते हैं।”

कोहरे में अपनी सेहत का ख्याल कैसे रखें- Tips To Take Care Of Health In Fog In Hindi

कोहरे में मॉर्निंग वॉक करने से बचें।
कोहरा होने पर अगर घर से बाहर निकलना है, तो मास्क पहनकर निकलें।
कोहरे बढ़ने पर घर में एयर प्यूरिफायर का यूज कर सकते हें।
कोहरे बढ़ने पर अपनी डाइट में वेजिटेबल सूप, चिकन सूप जैसी चीजें शामिल करें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल- Frequently Asked Questions

क्या कोहरा सेहत के लिए खराब है?

कोहरा अपने आप में सेहत के लिए खराब नहीं है। लेकिन, इसमें मौजूद एयर पल्यूटेंट हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

कोहरा पड़ने पर क्या होता है?

कोहरा बढ़ने पर लोगों को दूर की चीजें आसानी से दिखाई नहीं देती हैं। इसके अलावा, कोहरे के कारण फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है, जो कई तरह की परेशानियों को बढ़ा सकता है।

घने कोहरे ने समस्या क्यों बढ़ा दी?

घने कोहरे के कारण आंखों को नुकसान हो सकता है, सर्दी-जुकाम हो सकता है और सांस से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं।