कोरोना वायरस के चलते मुकेश अंबानी को हुआ ये बड़ा नुकशान, इतने करोड़ हुए…

1 जनवरी के बाद से यानी 3 माह से भी कम समय में मुकेश अंबानी की दौलत करीब 42 प्रतिशत घट गई है। यही नहीं, कोरोना के चलते लंबे समय बाद मुकेश अंबानी ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडैक्स में शामिल टॉप 20 अरबपतियों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं।

 

20 मार्च को सुबह 11 बजे तक ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडैक्स के मुताबिक मुकेश अंबानी की दौलत 3,440 करोड़ डॉलर यानी 2,56,280 करोड़ रुपए रह गई थी.

जबकि 1 जनवरी 2020 को उनकी कुल दौलत 4,36,570 करोड़ रुपए थी। यानी इसमें करीब 1,80,290 करोड़ रुपए की कमी आ गई। यह 42 प्रतिशत बनती है। अंबानी 19वें स्थान से खिसककर 20वें स्थान पर थे।

कोरोना वायरस (Corona Virus) ने दुनियाभर के अरबपतियों की नींद खराब कर दी है। कारोबारी गतिविधियां सुस्त पड़ जाने के चलते अरबपतियों की दौलत में भारी कमी आ रही है। कोरोना के साए से भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) भी नहीं बच पाए हैं।