IPL 2021 : आज मुंबई इंडियंस और चेन्नई के बीच होगा कड़ा मुकाबला , इन जांबाज खिलाड़ियों के साथ उतर सकते हैं धोनी

इस सीजन मुंबई इंडियंस के मिडिल ऑर्डर ने कोई खास प्रदर्शन नहीं किया है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स के मिडिल ऑर्डर ने अब तक इस सीजन अच्छा प्रदर्शन किया है।

टीम के मध्यक्रम में सुरेश रैना, मोइन अली, अंबाती रायडू, रविंद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी आते हैं। उनके बाद सैम करन और शार्दूल ठाकुर का नंबर होता है।

जडेजा ने बेंगलुरु के खिलाफ हर्षल पटेल के एक ओवर में 5 छक्के जड़कर 37 रन बनाए थे। टीम की सबसे बड़ी समस्या महेंद्र सिंह धोनी का फॉर्म में ना होना है। धोनी का बल्ला पिछले सीजन से ही नहीं बोला है। आज के मुकाबले में चेन्नई की टीम चाहेगी की धोनी का बल्ला भी गरजे।

आज आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से है। पिछले सीजन प्ले ऑफ में भी नहीं पहुंच पाई चेन्नई सुपर किंग्स। इस सीजन शानदार प्रदर्शन कर रही है।

14वें सीजन का यह 27वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। इस मैदान पर ये दोनों टीमें 7 साल बाद आमने-सामने होंगी।

यहां दोनों के बीच एक ही मैच (2013) खेला गया, जिसमें चेन्नई ने मुंबई को 48 रन से हराया था। आईए आपको बताते हैं आज के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स कौन सी प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकते हैं।