हिन्दुस्तान की तरह तेजी से बढ़ रहा ये, करीब 6000 की संख्या में…

इस पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ़) अधिकारियों का कहना हैं कि लोग झुंड में सीमा पार जाते हैं ऐसे में कई को पकड़ा भी जाता है। वापस बांग्लादेश की ओर जाने वालों की संख्या कई सैकड़ों में हो सकती है।

 

बार्डर गार्ड्स बांग्लादेश के मेजर जनरल शफीनुल इस्लाम एक प्रतिनिधि मंडल के साथ 26 से 29 दिसंबर तक तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए थे।

इस दौरान वह कोलकाता, गुवाहाटी, शिलांग और अगरतला पहुंचे जहां उन्होंने बीएसएफ के उच्च अधिकारियों के साथ चर्चा भी की। इस्लाम ने स्वीकारा कि हाल में भारत से वापस बांग्लादेश को प्रवास करने या सीमापार जाने की कोशिश करने की घटनाओं में इजाफा हुआ है।

मेजर जनरल ने बताया की असम एनआरसी सूची प्रकाशन के बाद पिछले दो महीनों के दौरान 445 लोग भारत से वापस बांग्लादेश पहुंचे हैं।

2019 में बीजीबी ने अवैध तरीक से भारत से वापस बांग्लादेश जाने की कोशिश करते हुए करीब 1000 लोगों को पकड़ा हैं।

इनमें से 445 लोग तो नवंबर और दिसंबर के दौरान वापस बांग्लादेश आए हैं।

डेली न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, आंकड़ों पर नजर डाले तो 2017 में अवैध तरीके से भारत से बांग्लादेश वापस जाने की कोशिश करते हुए 1700 लोगों को सीमा पर पकड़ा गया था।

वहीं 2018 में यह संख्या 2800 थी। 2019 के आंकड़ें अभी सरकार ने सार्वजनिक नहीं किए हैं लेकिन गृहमंत्रालय के अधिकारियों का कहना हैं कि यह संख्या 6000 से अधिक हो सकती हैं।