IND vs NZ : शुभमन गिल अर्धशतक से चूके, जानिए कैसे…

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज मैच का तीसरा दिन है। इस समय भारत की दूसरी पारी जारी है और क्रीज पर कप्तान विराट कोहली और शुभमन गिल की जोड़ी मौजूद है।

टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 150 से ज्यादा रन बना लिए हैं। भारत के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ 400 से ज्यादा रनों की लीड हासिल है। इससे पहले भारत ने पहली पारी में 325 रन बनाकर न्यूजीलैंड को मात्र 62 रनों पर ऑलआउट कर दिया था।

भारतीय पारी के 55 ओवर का खेल हो चुका है और टीम ने दो विकेट खोकर 184 रन बनाए हैं। टीम के पास कुल बढ़त 447 रन की हो गई है। गिल 43 रन बनाकर नाबाद हैं।

भारतीय टीम ने 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। टीम की कोशिश अब तेज खेलकर न्यूजीलैंड को कम से कम 450 के करीब लक्ष्य देनी की है।

तीसरे दिन के लंच-ब्रेक के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच शुरू हो गया है। विराट और गिल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। टीम का स्कोर 150 होने के करीब है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे दिन का लंच-ब्रेक हो गया है। भारत ने यहां दो विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाकर न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक 405 रनों की लीड हासिल कर ली है। विराट इस समय 11 और शुभमन 17 रन बनाकर नाबाद हैं।